ऑनलाइन स्टूडियो आर्ट कैंप संपन्न

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर एवं बीकानेर थिएटर, आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल के सहयोग में 20 बाय 20 शीर्षक ऑनलाइन स्टूडियो आर्ट कैंप संपन्न हो गया है। इसका समापन उत्सव वेबिनार के ज़रिये हुआ।
कार्यक्रम को ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर के सदस्य केशव वारनोति ने संचालित किया। लोकायन, बीकानेर के निर्देशक गोपाल सिंह ने सभी कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रकलाओं की बहुत प्रशंसा की भविष्य में इन्ही चित्रों को वेबसाइट के ज़रिये प्रदर्शित करने का विचार व्यक्त किया। जयपुर के कवि व चित्रकार अमित कल्ला ने कहा कि इस कला शिविर का विचार पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है। दिल्ली के चित्रकार अनूप चांद ने बताया कि 2021 हमारे लिए नया उम्मीद लेकर आएगा। वरिष्ठ चित्रकार प्रदोष सवाईं ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से सालभर का अधूरा सपना पूरा हुआ। फरवरी के महीने उनके द्वारा आयोजित 20 कलाकारों को लेकर 2 गुणा 2 फीट के चित्रों की प्रदर्शनी के लिए आयोजन किया गया था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वह प्रदर्शनी नहीं हो पायी, जो की इस कार्यक्रम से पूरा हुआ। इंदौर के कलाकार अवदेश यादव के लिए स्टूडियो आर्ट कैंप पहली अनुभूति थी। अन्य कलाकार दिलीप मल्लिक, रेहमान पटेल, जयप्रकाश चौहान, मनोज संधा, येथी कासरगोड, किशोर नायक, अजित मना, टिकम खंडप्पा और किरण शेरख़ाने अपना-अपना विचार व्यक्त किये। अंत में ईस्टर्न फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप्त दास ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूर्ण मात्रा में सफल हुआ। इस कोरोनाकाल में ईस्टर्न फाउंडेशन द्वारा आयोजित समस्त कार्यक्रम से यह सबसे अनोखा था और आनेवाला पल पूरी दुनिया में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा। संपादक मनोज संधा ने धन्यवाद दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button