600 मास्क व 700 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। महाराजा हनवन्त सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित प्रोजेक्ट शक्ति के हमारा प्रयास प्रोजेक्ट व राजमाता कृष्णा कुमारी गल्र्स पब्लिक स्कूल द्वारा सुरपुरा में नि:शुल्क सैनेटरी नैपकिन व मास्क वितरित किए गए। गायत्री राजे की देखरेख में संचालित प्रोजेक्ट शक्ति के तहत हमारा प्रयास परियोजना द्वारा महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण पृष्ठभूमि की महिलाओ के सहयोग के लिए यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।
राजमाता कृष्ण कुमारी स्कूल की प्राचार्य नीरा सिंह ने बताया कि राजमाता स्कूल की डीन एक्टिविटीज इन्द्रा शक्तावत व रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने सुरपुरा व सुरपुरा कला में मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को अपने हाथों सें 600 मास्क व 700 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। उन्होंने घर से निकलने पर मास्क पहनने व स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति के तहत इनका निर्माण किया गया है। पूर्व में बोरानाडा व महामंदिर स्कूल में भी इनका वितरण किया जा चुका है।