150 से अधिक वाहनों ने गाइडलाइन की पालना का सन्देश दिया

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। राजस्थान जीप क्लब के तत्वावधान में सूर्यनगरी में पहली बार कोरोना जन जागरण जीप रैली का आयोजन कर आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का सन्देश दिया गया। जोधपुर से कांकाणी गांव तक आयोजित रैली को एसीपी (टै्रफिक) रविराज सिंह शेखावत व आईआरपीएस अशोक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना संक्रमण से बचने व सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की पालना को लेकर आयोजित जागरूकता रैली शहीद दलपत सिंह देवली शहीद स्मारक से रवाना होकर शास्त्री सर्किल, झालामंड होते हुए कांकाणी गांव पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में 50 से अधिक जीपे व 100 से अधिक कारों पर कोरोना से बचाव का सन्देश देते बैनर व जागरूकता सन्देश लगे हुए थे। सूर्यनगरी में पहली बार आयोजित जीप रैली को जहां जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग मिला, वहीं सभी ने रैली के आयोजन की सराहना की। एसीपी (टै्रफिक) रविराज सिंह शेखावत ने कहा कि जनजागरूकता से ही इस महामारी से बचाव संभव है।  रैली में राजस्थान जीप क्लब के आदित्य सिंह जोधा, विक्रम सिंह मांगलिया, सूर्यभान सिंह, नवरत्न सिंह मकवाना, रणंजय सिंह जोधा, पुनीत सिंह जोधा, भूपेंद्र सिंह खींची व चक्रवर्ती सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों व सहयोगियों तथा फाइनेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर आदर्श शर्मा व भवानी सिंह शेखावत ने सहयोग दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button