पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में बांटे मास्क

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत निगम कर्मियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क वितरित किए। कुल 8400 मास्क वितरण किए गए। वहीं पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क वितरण कर कोरोना जागरूकता में अपनी भागीदारी निभाई।
नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम उत्तर वार्ड संख्या 47 से पार्षद विजय परिहार, वार्ड संख्या 48 से पार्षद शैलजा परिहार ने नगर निगम मास्क वेन के साथ रहकर मास्क वार्ड में मास्क वितरण किया। नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ अमित यादव ने बताया कि नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 45 के पार्षद पुखराज प्रजापत, वार्ड संख्या 50 से पार्षद योगेश व्यास, वार्ड संख्या 75 से पार्षद दीप सिंह, वार्ड संख्या 76 से पार्षद मधुलता ने अपने-अपने क्षेत्रों में निगम कर्मियों के साथ मिलकर मास्क का वितरण किया और लोगों को कोरोना गाइड लाइन के प्रति जागरूक किया। निगम कार्मिकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 8400 मास्क वितरित किए वहीं मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 75 लोगों के चालान बनाकर 7500 की जुर्माना राशि वसूल की है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button