शिविर में 21 रक्तवीरों ने रक्तदान किया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जय बजरंग सेना की ओर से डॉक्टर वन्दना जोशी व उनकी टीम के नेतृत्व में रोटरी क्लब ब्लड बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया शिविर में महापौर दक्षिण वनिता सेठ, महंत अशोक नाथ, सुनील नाथ, लोकेश लालवानी, अंकित पुरोहित, अजय जोशी उपिस्थत थे। शिविर में 21 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। उक्त सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा भट्ट, उर्मिला रामावत, पूनम पारीक, अनिता त्रिवेदी, वीना गेहनी, सुनील बारासा, सुनील ओझा, कमलेश छंगाणी, देवेंद्र सेन, धीरज भाटी, दीनदयाल पुरोहित, श्रीकांत व्यास, शुशील व्यास, ओमप्रकाश मीना, मनजीत चौहान, नंदा बोहरा, नरेन्द्र नाथ, प्ररेणा त्रिवेदी, रमा शाह, अंजु जोशी, प्रकाश जोशी, धीरेंद्र सिंह भाटी, चेतन चौहान आदि ने सहयोग किया।