सेवा भारती कलेण्डर 2021 का विमोचन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सेवा भारती हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र के नववर्ष कलेण्डर 2021 का विमोचन उप महापौर करीम जॉनी व युवा पार्षद इरफान बेली सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।
सम्पादक मोहम्मद नजरूद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती नववर्ष कलेण्डर-2021 का विमोचन करीम जॉनी उपमहापौर नगर निगम उत्तर व युवा पार्षद इरफान बेली, सेवा भारती प्रधान सम्पादक गुलाम मोहम्मद, समाजसेवी अतिक सिद्दीकी, अय्युब खान, ईस्माइल खान, शकील मोहम्मद, मोहम्मद साजिद, मगराज कच्छवाह, मेहबूब खान, शम्मी उल्लाह खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नववर्ष कलेण्डर-2021 से लोगों को राजस्थान की छुट्टिया, भारतीय व्रत एवं त्यौहार एवं उर्दु तारीख की जानकारी का विवरण जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से कैलेंडर 2021 विमोचन किया गया और कलेण्डर में राष्ट्रीय एवं धार्मिक आयोजन का चित्रण के माध्यम से दर्शाया गया है। यह कैलेंडर सभी को नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकगण व साथीगण सहित समाजबन्धु उपस्थित थे।