नगरपरिषद कार्मिकों ने बांटे मास्क
सेवा भारती समाचार
सिरोही | नगर परिषद टीम ने नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत शहर में मास्क वितरण किया। आयुक्त महेन्द्रसिंह चौधरी ने कोरोना जागरुकता अभियान के तहत बताया कि शहर में जेल रोड, रामझरोखा, सदर बाजार, ऑ टो स्टैंड, बस स्टैंड पर बिना मास्क मिले लोगों को मास्क वितरण कर बिना मास्क घर से बाहर नही निकलने का आग्रह किया। जिला परियोजना प्रबंधक हनुमान शर्मा ने बताया कि बिना मास्क पाये जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। कार्यक्रम में सीओ हरीश गोस्वामी, मदन मीणा, भूपेंद्र सिंह, केयरटेकर हरीश, मुख्तियार, शैतानसिंह, रवि, मदन, प्रीतम मौजूद रहे।