कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के लिए ऑनलाइन प्रवेश तिथि 24 तक बढ़ाई
सेवा भारती समाचार
शिवगंज | राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में स्नोतकोत्तर पूर्वाद्ध एम एससी रसायन शास्त्र, एम कॉम ए बी, एस टी व एम ए हिंदी साहित्य व इतिहास विषयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 24 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 17 दिसंबर ही थी। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. बेगराज कुमावत ने बताया कि स्नातक उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी ई-मित्र केंद्र पर ऑनलाइन के माध्यम से स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में प्रवेश के लिए अब 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। महाविद्यालय स्तर पर आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 28 दिसंबर 2020 तक किया जाएगा एवं 30 दिसंबर को अंतरिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इन सूचियों में जिन अभ्यर्थियों का नाम होगा। उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2021 है। अभ्यर्थियों की ओर से ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 है। प्राचार्य एन एस देवड़ा ने बताया कि किसी भी प्रक्रिया की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र व शुल्क जमा करवाने का कार्य पुरा कर लेना चाहिए।