नि:शुल्क कोरोना जांच शिविर आयोजित, 27 जनों ने जांच करवाई
सेवा भारती समाचार
जोधपुर । राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित कोरोना सतर्कता अभियान के तहत शनिवार को जोधपुर के वार्ड नंबर 49 दक्षिण में मोबाइल वैन ओपीडी द्वारा निशुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन रखा गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत के जनता को समर्पित शासन में जन जन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए मोबाइल ओपीडी वैन द्वारा वार्ड 49 दक्षिण में मनीषा पंवार विधायक जोधपुर शहर के आदेशानुसार व पार्षद दौलतसिंह सांखला के नेतृत्व में रुद्राक्ष बालाजी मंदिर ईसाकियों का कब्रिस्तान में मोबाइल ओपीडी वैन द्वारा निःशुल्क कोरोना जाँच शिविर आयोजित किया गया । जिसमें 27 गणमान्य नागरिक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी केशवनाथ जोशी, बत्राजी, धीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह,क्षराकेश रावत, पूराराम, मदद अली, पिंकी भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।