प्रतियोगिता में डिम्पल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पाली जिले का नाम रोशन किया
शरद भाटी
पाली। स्कूल परिषद परिषद की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में शास्त्रीय नृत्य मे जिले के मुसालिया स्थित विधालय की बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पाली जिले का नाम रोशन किया ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (कला उत्सव) बलवंत सिहं चंपावत ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुसालिया मारवाड़ जंक्शन ब्लाक की छात्रा डिम्पल ने शास्त्रीय नृत्य मे राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त कर पाली जिले का नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि छात्रा डिम्पल के द्वारा जिले का नाम रोशन करने पर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली जगदीश चन्द्र राठौड, सहायक निदेशक महेन्द्र नानीवाल, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रकाश चंद सिंघारिया कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों के कारण ही छात्रो में छिपी प्रतिभा निखर के आती है। प्रधानाचार्य हरि सिंह राठौड़ व अध्यापक मोहम्मद हाजी शेख ने बताया कि पिछले वर्ष भी कला उत्सव प्रतियोगिता में इस विद्यालय मुसालिया की छात्रा कविता ने गायन कला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छात्रा डिम्पल ने शास्त्रीय नृत्य मे राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कनिष्ठ सहायक मुकेश मेवाडा समेत स्टाफजनो ने बधाई दी।