सात हजार से ज्यादा मास्क बांटे

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। शहर में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत मास्क वितरण कार्यक्रम जारी रहा और अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग सात हजार मास्क वितरित किए गए वहीं कोरोना गाइड लाइन की पालना करने पर 190 चालान बनाए गए। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि सर्दी बढऩे के साथ ही कोरोना के संक्रमण बढऩे की आशंका है और वैक्सीन नहीं आने तक मास्क ही सबसे बड़ी वैक्सीन है इसलिए लोगों में मास्क पहनने के लिए जागरूकता लाने के लिए नगर निगम की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है वही मास्क वितरण भी कर रही है। नगर निगम ने शहर के अलग-अलग वार्डो में जाकर करीब सात हजार मास्क वितरित किए, वहीं बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 190 चालान बनाकर 19600 जुर्माना राशि वसूल की गई।
नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि शहर में करीब 3 दर्जन से अधिक शादी विवाह समारोह आयोजित हुए थे। इन सभी शादी विवाह समारोह की नगर निगम की टीम ने आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान अधिकांश जगहों पर कोरोना गाइड लाइन की पालना हो रही थी, वही दो जगह पर कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं होने पर नगर निगम मुख्य सफाई निरीक्षक मदन सिंह ने शादी समारोह आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3200 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button