केंद्रीय दल के सदस्यों ने कोविड प्रबंधन की समीक्षा की

  • वीसी में कन्टेनमेंट जोन, डोर टू डोर सर्वे व कंाट्रेक्ट ट्रेसिंग पर बल देने का आह्वान

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। केन्द्रीय प्लानिग कमीशन के सदस्य डॉ. वीकेपॅाल व अन्य अधिकारियों ने जयपुर से वीसी के माध्यम से जोधपुर में कोविड-19 प्रबंधन के बारे में जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह व अन्य अधिकारियों से डीओ आईटी वीवी रूम में बातचीत कर जानकारी ली व समीक्षा की। उन्होंने जोधपुर के कोविड-19 प्रबंधन की सराहना की और मेहनत करने को कहा। जिला कलक्टर ने प्रजेंटेशन द्वारा जोधपुर में कोविड-19 प्रबंधन के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी दी।
केन्द्रीय दल के प्लानिंग कमीशन के सदस्य डॉ. वीके पॅाल ने जोधपुर के कोविड-19 प्रबंधन के बारे में जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रजेंटेशन व जानकारी व अब तक की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देने पर कहा कि जोधपुर में जो प्रबंधन हुआ व हो रहा है व अच्छा है, इस और मेहनत के साथ आगे बढाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भंाति कन्टेनमेंट जोन, डोर टू डोर सर्वे व कंाट्रेक्ट ट्रेसिंग पर बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत जिला व पुलिस प्रशासन व चिकित्सा विभाग करेगा उतना ही बेहतर कर सकेंगे। उन्होंने जोधपुर शहर व जिले में कोविड-19 प्रबंधन, कैसेज, अस्पतालों की व्यवस्था, उपलब्ध बेड्स, निजी अस्पतालों की व्यवस्थाएं, होम क्वारंटाइन व्यवस्था, घर-घर सर्वे, जन जागरूकता, मेडिकल सुविधाएं, मास्क लगाने की पालना, सोशल डिस्टेसिंग की पालना के बारे में जानकारी ली।  जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने वीसी में प्रजेंटेशन के माध्यम से जोधपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 रोकथाम व इलाज व व्यवस्थाओं के बारे प्रजेटेंशन के माध्यम से बताते हुए कहा कि शुरू से ही डोर-टू-डोर सर्वे व सैम्पलिंग, कंाट्रेक्ट ट्रेसिंग व कन्टेनमेंट जोन पर फोकस रखा गया। पूरे शहर के 9 जोन में बंाट कर केन्द्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो बार जन जागरूकता अभियान चलाया, अभी 2 अक्टूबर से जन आंदोलन अभियान लगातार चलाकर मास्क पहनने के बारे में जागरूक कर रहे है। मास्क वितरण, मोबाइल मास्क वेन, मास्क बैंक के द्वारा लोगो को मास्क उपलब्ध करवाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग कार्य पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। शहर में तीन लेब है व 2 निजी लेब कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि शहर में 9 मोबाइल ओपीडी वेन व ग्रामीण क्षेत्र में 18 मोबाइल ओपीडी वेन का संचालन हो रहा है, उन्होंने होम आइसोलेशन सुविधा की जानकारी दी व बताया कि आवश्यकतानुसार अॅाक्सीमीटर उपलब्ध कराये गये है। होम आइसोलेशन में मेडिकल सुविधाएं दे रहे है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में मिशन जीवन रक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से प्लाज्मा डोनेट करवाया जाता है। उन्होंने मेडिकल सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त बेड उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दवाईयों की उपलब्धता व वितरण सही चल रहा है, पूरी मोनिटरिंग हो रही है। एमडीएम व एमजीएच में व प्राइवेट सेक्टर में डे केयर सुविधाएं चल रही है। अॅाक्सीज सिलेण्डर की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि शादियों के सीजन में अभी विवाह समारोह में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर प्रतिबंध के तहत समारोह में जाकर भौतिक जांच व अधिक संख्या पाये जाने पर शास्ति वसूली की सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। बिना मास्क वालो पर लगातार जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने वी सी में बताया कि भीड़ भाड़ करने पर चालान करते है, शादी, होम क्वारेंटाइन की मॅानिटरिंग करते है, घर-घर टीम होम क्वारंटाइन व्यक्ति की जांच करती है कि घर पर है या नही। नही मिलने में एफ आई आर दर्ज की जा रही है। नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व सिंह तौमर ने वीसी में बताया कि निगम पूरे शहर में बिना मास्क वालो के चालान काटते है, दुकानों पर भी मास्क पहनने की जांच करते है, मास्क वितरण का कार्य भी किया जाता है। शादियो के समय गाईडलाइन की पालना करवायी जा रही है। होम क्वारेंटाइन की नियमित जांच की जाती है।
वीसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. इन्द्रजीत यादव, उपायुक्त पुलिस यातायात मुख्यालय राजेश मीणा, एडीएम अंजुम ताहिर समा, प्राचार्य मेडिकल कॅालेज डॉ. जीएल मीणा व सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button