वोल्वो कार एक्ससी-60 भेंट की
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। मोदी केयर सेन्टर के आलोक मुद्दगल को मोदी केयर कम्पनी द्वारा वोल्वो कार एक्ससी-60 भेंट की गई। वहीं आलोक मुद्दगल के जोधपुर आने पर मोदी केयर सेन्टर के श्याम माहेश्वरी व उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया।
श्याम माहेश्वरी ने बताया कि आलोक मुद्दगल ने मोदी केयर कम्पनी काम करते हुए अल्प समय में ही तीन कारे कम्पनी से हासिल की है। वहीं अब तीसरी बार में करीब 72 लाख की वोल्वो एक्ससी 60 कम्पनी हासिल की है और कम्पनी द्वारा करोड़ों की लागत जयपुर में आवास में मिला है। वहीं आलोक मुद्दगल ने बताया कि वे पहले ऊर्जा विभाग में इंजीनियर पद कार्य कर चुके है। स्वेच्छा से इंजीनियर की नौकरी छोडकऱ मोदी केयर बिजनेस प्रारम्भ किया है। इस बिजनेस द्वारा अपार सफलता हालिस की है। अन्त में श्याम माहेवरी ने स्वागत के दौरान मौजूद कम्पनी के आलोक मुद्दगल, राजेश व्यास, दिनेश जैन, दीपमाला जैन, कोनर्का गहलोत, अर्पित मेवाड़ा, किरण, अशोकसिंह, गजेन्द्रसिंह, जालमसिंह, मनीष गुलेच्छा, कुसुम गुलेच्छा आदि का आभार व्यक्त किया।