स्कूल को ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक सेनेटाइजर मशीन भेंट
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। बालाजी हेल्प लाइन सर्व धर्म समभाव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल लाल दवे ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय अरणी नाड़ी मंगल नगर की प्रधानाध्यापिका पदमा भाटी को फुल्ली ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक सेनेटाइजर मशीन भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका भाटी ने बताया कि भारत में कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गोपाल लाल दवे को फोन पर इलेक्ट्रॉनिक आटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन की मांग शाहपुरा प्रधानाचार्य भागीरथ विश्नोई के माध्यम से की गई थी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गोपाल लाल ने मशीन भेंटकर प्रधानाध्यापिका पदमा भाटी को कोरोना काल में की गई सेवा को देखते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में भागीरथ विश्नोई, पर्वत सिंह राजपुरोहित, पूनाराम उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनिल दवे, मुरलीधर शर्मा, नीता ओझा, मोहम्मद रफिक पठान, मगराज कच्छावाहा, राजेश चौधरी, गिरधारी सैनी, रमेश श्रीमाली, महावीर चन्द जैन ने बधाई दी।