बायोटेक्नोलॉजी में नवाचार पर वेबिनार

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से रिसेंट एडवांसेज इन बायोटेक्नोलॉजी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल व्यास और वेबिनार समन्वयक डॉ विनोद कटारिया ने बताया कि प्रथम सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के सह आचार्य डॉ फेलिक्स बास्ट ने कोविड-19 के संदर्भ में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। वे केंद्र सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य है। दूसरे सत्र में प्रो नरपतसिंह शेखावत ने पादप प्रौद्योगिकी के एतिहासिक पहलुओं से लेकर वर्तमान समय तक की विकसित तकनीक प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जीनोम एडिटिंग द्वारा पादपों एवं फ सलों में संभावित अनुप्रयोगों एवं हाल ही में रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता जेनिफर डयोडना एवं इम्मानुएल शारपेन्टिर द्वारा विकसित सीआरआईएसपीआर-सीएएस सिस्टम को बताया। संचालन डॉ मीना बारूपाल एवं डॉ अशोक कुमार पटेल ने किया। धन्यवाद डॉ सुमित्रा चौधरी ने दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button