नीलामी से जेडीए को 1 करोड़ से अधिक की आय
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा माह अगस्त-अक्टूबर के ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्ड़ों की निरन्तर नीलामी की जा रही है। जेडीए द्वारा विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर डी के पांच भूखण्ड़ों की ई-नीलामी की गई। नीलामी से जेडीए को 1 करोड़ 8 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई। नीलामी प्रभारी ने बताया कि सेक्टर डी के भूखण्ड़ संख्या 1138 हेतु 23600 रुपए प्रति वर्ग मीटर, भूखण्ड़ संख्या 1159 हेतु 21500 रुपए प्रति वर्ग मीटर, भूखण्ड़ संख्या 1167 हेतु 24100 रुपए प्रति वर्ग मीटर, भूखण्ड़ संख्या 1168 हेतु 20300 रुपए प्रति वर्ग मीटर, तथा भूखण्ड़ संख्या 1176 हेतु 19400 रुपए प्रति वर्ग मीटर की उच्चतम बोली लगाई गई। नीलामी कमेटी द्वारा उक्त भूखण्ड़ों की उच्चतम बोली को स्वीकार करते हुए ई-नीलामी के अन्तर्गत भूखण्ड़ों को नीलाम किया गया। ई-ऑक्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नियम एवं शर्तों सहित प्राधिकरण की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।