कोरोना संक्रमण से बचाव की शपथ ली
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा ग्राम पंचायत झालामंड के सहयोग से कोरोना वायरस रोकथाम जागरूकता पर प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रचार कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा वाहन पर लगे फ्लैक्स बैनर, पोस्टर, मिनी प्रदर्शनी के साथ आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम पर मौखिक वार्ता, विचार गोष्ठी, मौखिक संदेश, प्रदर्शनी व शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभावी संदेश- ‘करने होंगे कुछ आसान उपाय जो हमें कोरोना से बचायें, हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे आदि संदेश देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के केआर सोनी ने बताया कि जागरूकता बैनर के माध्यम से आमजन लोगो को बिना पढे भी कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों को आसानी से समझाया जा सकता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर व बैनरों को ग्रामीणजनों ने बड़े उत्साह से देखा व समझा और उस पर लगे फोटो को देखकर मास्क लगाने के तरीके और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए जागरूक किया। लोगों ने स्वयं और परिवार में इसकी पालना करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गाधी के बताऐं सिद्धांतों एवं मार्गो पर चलने की बात भी कही।