स्काउट ने किया पौधारोपण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान सरकार की ओर से चलाये जा रहे कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन के तहत मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में नो मास्क नो एन्ट्री अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्काउटर महेन्द्र सेन ने बताया कि स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि सीएमएचओ जोधपुर डॉ बलवन्त मण्डा के हाथों स्काउट छात्रों के सहयोग से पौधारोपण किया गया। मण्डल मुख्यालय जोधपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने नो मास्क नो एन्ट्री विषय पर बतौर विशिष्ठ अतिथि बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्काउट गाइड संगठन के सेवाधर्म के अनुरूप ये स्काउट-गाइड मास्क बैंक बनाकर मास्क वितरण कर रहे है। सीओ स्काउट छतर सिंह पिडियार ने कहा कि स्काउट गाइड, चौराहों, अस्पताल, बस स्टैण्ड आदि पर मास्क बांटने के साथ गांधीवादी तरीके से हाथ जोडक़र इसे लगाने का आग्रह करते हुए अभियान को सार्थक बना रहे है। सोसायटी सीईओ मोहम्मद अतीक ने बताया कि स्काउट छात्र वर्तमान परिस्थितिथियों के अनुरूप सामाजिक गतिविधियों के साथ जन जागरण का दायित्व निभा रहे हैै। स्कूल प्रिंसिपल इन्तिखाब आलम ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में सीएमएचओ विभाग के डॉ रईस खान मेहर, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनवर अली खान, सोसायटी महासविच निसार अहमद खिलजी, सदस्य अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, माई खदिजा इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, डॉ अब्दुल्लाह खालिद एवं स्काउट गाइड मौजूद थे।