राजरंग, कलर्स ऑफ राजस्थान के प्रीमियर का ऑनलाइन प्रसारण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। शिकागो से राजरंग, कलर्स ऑफ राजस्थान के प्रीमियर का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। प्रारंभ में मिट द आर्टिस्ट की मेजबान एआरसीई अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज, नई दिल्ली की एसोसिएट डायरेक्टर जनरल (एकेडमिक) डॉ. शुभा चौधरी ने कोमल कोठारी द्वारा राजरंग की स्थापना और इसके मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि राजस्थान की प्रदर्शनात्मक लोक कलाओं को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दिलायी जा सके ताकि उस पर अधिक से अधिक शोध कर सांस्कृतिक लोक पंरपराओं को सुरक्षित किया जा सके। डॉ. चौधरी ने बताया कि कोमल कोठारी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र कुलदीप कोठारी ने लोक कला को राजरंग के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे है। तत्पश्चात शिकागो से काउंसिल जनरल भारत सरकार अमित कुमार ने बताया कि मंडला साउथ एशियन परफॉर्मिंग आट्स, शिकागो एवं रूपायन संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान की लोक कलाओं का प्रदर्शन दो दशक से अमेरिका में सफलतापूर्वक कर रहे। उन्होने बताया कि विष्व स्तर पर ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रसारण से लोक कलाकारों की माली हालत को सुधारने और सामान्य बनाने में मददगार साबित होगा। मंडला साउथ एशियन परफॉर्मिंग आट्स, शिकागो के कार्यकारी आर्टिस्टिक डायरेक्टर प्रणिता नायर ने लोक कलाकारों को उनकी अनुपम प्रस्तुति पर मांगणियार जाति के अनवर खां, खेते खां, दरे खां, फिरोज खां एवं लंगा जाति के हबीब खां, शफी खां, सदाम खां, सदीक खां, को हार्दिक शुभाकामना दी। कार्यक्रम का संचालन आश्वति चैनन्त ने शिकागो से किया।