12 नवंबर तक चलेगा ऑपरेशन आवाज
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। प्रदेश स्तर पर पुलिस की ओर से ऑपरेशन आवाज का शुभारंभ किया गया है जिसमें महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं व बालकों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने का उद्देश्य रखा गया है। यह 12 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसको लेकर डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों में कमी लाने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी विभागों की ओर से एक कार्ययोजना बनाई है जिससे ये अभियान सफल हो सके। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्रसिंह, सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार. सीआई सीताराम. उप निदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई. डॉ. जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़. अतिरिक्त विकास अधिकारी भगवान सिंह चंपावत. अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश टाक. सरंक्षण अधिकारी सुनीता. सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग की पल्लवी व जिला समन्वयक सरला दाधिच मौजूद रही।