नवरात्रा प्रारंभ, घर-घर हुई घट स्थापना, मां और भक्तों बीच आया कोरोना
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना व आत्मशुद्धि साधना का पर्व शारदीय नवरात्रा शनिवार को घरों व मंदिरों में घट स्थापना के साथ आरंभ हुआ। शारदीय नवरात्र पर अभिजीत काल में घर-घर घट स्थापना की गई।कोरोना गाइडलाइन के तहत मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा सहित अन्य देवी मंदिरों के पट बंद रहे जिस कारण श्रद्धालु देवी मां के दर्शन नहीं कर पाए। हालांकी मंदिरों में पुजारियों ने घट स्थापना के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की। शारदीय नवरात्र में पहली बार कोरोना के कारण देवी के मंदिर सूने नजर आए। यहां गली-मौहल्लों में भी माताजी की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की गई है। इस बार रात को खेले जाने वाले डांडिया और गरबा नृत्य पर भी रोक रहेगी। इधर आज सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। सूर्यनगरी में करनीब 550 साल से अधिक पुराने कीले में पहली बार भक्त मां चामुंडा के दर्शन के लिए शहरवासी नहीं जा सके। पूरा मंदिर परिसर सूना सूना नजर आ रहा था। केवल पुजारी व मंदिर से जुड़े लोगों ने ही सवेरे घट स्थापना कर पूजा अर्चना की। भक्तों के लिए इस बार मेहरानगढ़ फोर्ट की तरफ से हर शाम पौने सात बजे आरती की ज्योत के दर्शन की व्यवस्था की गई है। मेहरानगढ़ फोर्ट म्यूजियम ट्रस्ट के निदेश करणीसिंह जसोल ने बताया की भक्तों के लिए पहली बार आरती के दर्शन की लाइव व्यवस्था की है। यहां से नवरात्रि के पहले दिन से अंतिम दिन की शाम तक पौने सात बजे सोशल मीडिया से आरती के लाइव दर्शन होंगे। यहां पर नौ दिन तक लगातार सुबह से रात तक मां दुर्गा सप्तशती का पाठ निरंतर चलेगा। मंदिरों की जगह मन मंदिर व घरों में माता की नौ दिन तक पूजा होगी। इस बार नवरात्र 25 दिन देरी से शुरू हुए है। नवरात्र 25 अक्टूबर त· रहेंगे। इस बार दशहरा भी 25 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।