एडीशनल डायरेक्टर डाॅ.ओला ने की चिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा

सेवा भारती समाचार।

पाली। जिले के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में विभाग के अतिरिक्त निदेशक (आरसीएच) डाॅ. लक्ष्मणसिंह ओला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोविड-19, निरोगी राजस्थान अभियान, मौसमी बीमारियों सहित विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (आरसीएच) डाॅ.लक्ष्मणसिंह ओला ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे निरोगी राजस्थान अभियान महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मित्रों की महत्ती भूमिका रहेगी। इस योजना के तहत गांव-शहरों में स्वास्थ्य मित्रों का चयन किया जाएगा। ये स्वास्थ्य मित्र सरकार स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को नाॅन कोविड एक्टिविटी में ध्यान देकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाओं के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता हो इसकी सुनिश्चिता करें। उन्होंने कहा कि एमसीएचएन डे पर नियमित माॅनिटरिंग के बारे में जोर देते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए आईसपैक की कंडीशनिंग जरूरी है। निदेशालय जयुपर के संयुक्त निदेशक (राजपत्रित) एवं कोविड प्रभारी डाॅ.सुशील कुमार परमार ने कोरोनो काल में पाली टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना कर आगे भी इसी तरह का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वे कोविड प्रभारी के रूप में कई चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें पाई गई कमियों को सुधारने के लिए शुक्रवार को चिकित्सा अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने चिकित्सा संस्थानों व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ मौसमी बीमारियां नहीं फैले इसके लिए विभाग को सतर्क रहना होगा। इसके लिए आशा के माध्यम से घर-घर सर्वे करवाकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ वेस्ट मेनेजमेंट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों के लेबर रूम में प्रोटोकाॅल का ध्यान रखें। इस मौके पर सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने चिकित्सा विभाग की योजनओं के बारे में अवगत कराते हुए सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए वे अस्पतालों में आने वाले लोगों के लिए नो मास्क नो एंट्री का सख्ती से पालना करवाई जाएं। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल ने एनसीडी, टीबी, आईडीएसपी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। बैठक में डीडीडब्ल्यू के डीपीसी डाॅ.विजेन्द्रपालसिंह, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.उजमा जबीन, एपिडेमियोलोजिस्ट डाॅ.अंकित माथुर, डीपीएम भवानीसिंह,, जैतारण बीसीएमओ डाॅ ओमप्रकाश चैधरी, सोजत बीसीएमओ डाॅ.जस्साराम चैधरी, पाली बीसीएमओ डाॅ.इरम फैजी, जिला आईइसी समन्वयक नंदलाल शर्मा, आशा समन्वयक कुलदीप गोस्वामी, डीएनओ विवेकपाल सहित पाली रोहट, जैतारण, पाली व सोजत ब्लाॅक के बीसीएमओ, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button