निगम ने मनाया विश्व हैंड वॉश दिवस कोरोना से बचना है तो बार-बार अपने हाथों को धोएं

सेवा भारती समाचार।

अजमेर। विश्व हैंड वॉश दिवस के अवसर पर नगर निगम अधिकारियों ने गुरूवार को फुटपाथ पर बैठे लोगों को हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक किया। नगर निगम आयुक्त डॉ. कुशाल यादव ने बताया कि हाथ धोने और हाथों की सफाई रखने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है इसलिए हाथ धोने के महत्त्व को सभी को जानना जरूरी है। आज विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना वायरस की कोई दवा या वैक्सीन के आने तक बचाव ही रोकथाम की माना जा रहा है। मास्क पहनने के साथ, हाथ धोना कोरोना से बचने का कारगर उपाय है। निगम के फेसबुक पेज पर आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया गया।  नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन) श्रीमती देविका तोमर, उपायुक्त (विकास) श्री गजेंद्र सिंह रलावता, राजस्व अधिकारी श्री प्रकाश डूडी, श्री नोहिन खानम, श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री पुरूषोतम पंवार, श्री रविन्द्र सैनी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ब्यावर रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर फुटपाथ पर रह रहे परिवारों को विश्व हैंड वॉश दिवस की जानकारी दी। मौके पर लोगों को हाथ धुलवाए और मास्क वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में वायरस से निपटने और उसके बाद भी साबुन से हाथ धोना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

सतर्कता से बच सकते हैं हम
     निगम अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दी कि 20 सेकेन्ड तक साबुन से हाथ धोना आपको अनगिनत बीमारियों से बचा सकता है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हमें बार बार हाथ साफ करते रहने चाहिए। अधिकारियों ने करीब 100 लोगों को साबून भी वितरित किए। इस मौके पर निगम की ओर से निःशुल्क मास्क भी वितरित किए गए।
पोस्टर लगा किया जागरूक
     निगम आयुक्त डॉ. कुशाल यादव ने कलक्ट्रेट के बाहर इंदिरा रसोई पर पोस्टर लगाकर लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। इन्दिरा रसोई पर आने वाले लोगों के साबुन से हाथ धुलवाए गए और उन्हें इसके महत्व को भी बताया।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button