नगर निकाय चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) इन्द्रजीत सिंह ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए गठित निर्वाचन के विभिन्न प्रभागो के प्रभारी अधिकारियों से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी सम्पूर्ण प्रक्रियाओं में कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों से इवीएम मशीन संबंधी, स्ट्रंाग रूम व्यवस्थाएं, पोस्टल बैलेट, वोटर सूची, स्टोर सामग्री, कानून एवं शंाति व्यवस्था, यातायात व वाहनों के आवंटन, हॅार्डिंग्स निर्धारण, भुगतान व मतगणना की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने स्ट्रंाग रूम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने संबंधी समीक्षा की तथा सभी एआरओ से इवीएम संबंधी तैयारियों के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथ संबंधी भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पोलिंग बूथों पर विशेष रूप से सोशियल डिस्टेसिंग की पालना सुनिश्चित करे। उन्होने संबंधित अनुभाग अधिकारी को पोस्टल बैलेट प्रिन्टिंग तैयारियों की भी आवश्यक हिदायत दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कानून एवं शंाति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तथा निर्वाचन दलों के साथ पुलिस कंास्टेबल आदि के आवंटन संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होने यातायात रूट चाटर््स, प्रत्याशियों के हॅार्डिग्स निर्धारण प्रक्रिया, निर्वाचन दलों के भुगतान व काउंटर्स की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एडीएम प्रथम उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल नेहरा, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, नगर निगम उपायुक्त आकांक्षा बैरवा सहित विभिन्न अनुभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।