विधिक सेवा शिविर का प्रचार जारी
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर द्वारा ऑनलाइन नालसा (विधिक सेवा शिविर) मॉडल स्कीम म्हारी योजना, म्हारों अधिकार का आयोजन मंडोर पंचायत समिति के बनाड़ ग्राम पंचायत में किया जा रहा है। म्हारी योजना, म्हारो अधिकार शिविर का प्रचार प्रसार मोबाइल वैन द्वारा जाजीवाल विशनोइयान, बुधनगर, जालेली नाडयाला, कुकुण्डा, सालवा कला तथा दईकड़ा ग्राम पंचायतों में किया गया। शिविर में कुल 685 आवेदन प्रस्तुत हुए जिनमें से 610 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।