जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक 7 को
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जवाई बांध जल वितरण समिति की वर्चुअल 7 अक्टूबर को संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होगी। संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा से जवाई बांध किसान संघष समिति का प्रतिनिधि मण्डल मिला और उनसेे समिति की बैठक बुलाने, नहरों की सफाई कराने व कृषि के लिए निर्धारित जल वितरण का अनुरोध किया। संभागीय आयुक्त ने इस संबंध में मुख्य अभियंता सिंचाई राजेश कुमार टेपण से बात कर उचित निर्देश दिए। प्रतिनिधि मण्डल में समिति अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, प्रतापसिंह बिठिया, रघुवीरसिंह देवड़ा, नरपत सिंह मदेरणा, नरपत सिंह मदेरणा, जगतसिंह सांडेराव व दौलतसिंह दुजाना शामिल थे।