पूर्व केंद्रीय मंत्री जसोल को दी श्रद्धांजलि
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। अनुसूचित जाति-जन जाति महासभा राजस्थान की जिला शाखा जोधपुर की ओर से नागौरी गेट स्थित अम्बेडकर पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह जसोल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जसवंतसिंह जसोल के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेता घनश्याम मेघवाल, सफाई मजदूर कांग्रेस नेता नरेश कण्डारा, नेमीचंद जीनगर, राजेश मेघवाल, चेतन जयपाल, दाऊलाल भील, मनीष मेघवाल आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।