आधार कार्ड होने पर एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे प्रमाण पत्र

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। चिकित्सालय में होने वाले प्रसव एवं मृत्यु के प्रमाण पत्रों के जारी करने के लिए रोगियों एवं प्रसूताओं के रिश्तेदारों की सुविधा के लिए संबंधित का आधार कार्ड साथ रखने को कहा गया है। उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई ने बताया कि चिकित्सालय में प्रसव के लिए आने वाली प्रसूताओं तथा अन्य रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल आते समय आधार कार्ड आवश्यक रूप से साथ में लाए ताकि प्रसूताओं को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सकें। आर्थिक एवं संाख्यिकी विभाग के उप निदेशक मोहनराम पंवार ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों पर ई-साइन सुविधा उपलब्ध है जिससे अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को एवं अन्य रोगियों या उनके रिश्तेदारों को चिकित्सालय में भर्ती के दौरान प्रपत्र संख्या 1 एवं 2 भरकर देना होगा ताकि इसके इन्द्राज सीधे पहचान पोर्टल पर किया जा सकें। इससे प्रसूताओं और रोगियों को किसी भी ई-मित्र अथवा घर पर ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का प्रिण्ट निकाल सकेंगे और उनको विभागों में अनावश्यक नहीं जाना पडेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button