नवजात बच्चों के उचित पोषण की जानकारी दी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इन्द्रा कॉलोनी एवं खारडा रणधीर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम तारा ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कुपोषण के बारे में कहा कि मां का पहला दूध अमृत समान होता हैं इसलिए छह माह तक नवजात बच्चों को मां का दूध ही पिलाना चाहिए। साथ ही नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, उचित देखभाल और उचित पोषण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के केआर सोनी ने राष्ट्रीय पोषण जागरूकता पर बताया कि जब बच्चा बार-बार बीमार पडऩे लगे या किसी भी चीज को धीरे-धीरे या धीमी गति से समझने का प्रयास करता हैं तो वो बच्चा कुपोषण से ग्रस्त हो सकता हैं जैसे पौधा उचित देखभाल पोषण, मिट्टी, ताजा हवा, धूप के बिना हरे-भरे पेड़ को विकसित नहीं कर सकता ठीक इसी तरह बच्चा भी उचित देखभाल व पोषण के बीना स्वस्थ व वयस्क नहीं हो सकता हैं। साथ ही कुपोषण से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुऐ उसके बचाव के तरीको के बारे में सक्षिप्त जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन को जागरूकता का संदेश प्रदान किया। साथ ही विभाग द्वारा दो मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।