इंटक ने प्रतिरोध दिवस मनाया, ज्ञापन सौंपा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर इंटक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी व महामंत्री मण्डल दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रतिरोध दिवस मनाया गया। एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एमएल नेहरा को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला महामंत्री मण्डल दत्त जोशी व यूथ इंटक के अध्यक्ष भवानीसिंह ने बताया कि राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए कोविड 19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंस रखते हुए इंटक ने प्रतिरोध दिवस मनाया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने मोदी सरकार को मज़दूर विरोधी बताया व कहा कि ये पूंजिपतियों की पोषक सरकार है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह सोलंकी, मण्डल दत्त जोशी, राजेन्द्र किशन व्यास, रामेश्वर गहलोत, भवानी सिंह, ब्रजेश व्यास, बद्री नारायण परिहार, राजेन्द्र बोड़ा, जय सिंह, दुर्गा सिंह, मनीष माथुर इत्यादि उपस्थित थे।