मुख्यमंत्री ने छात्रावास का किया वर्चुअल लोकार्पण
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जयपुर स्थित विद्या नगर में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह रावणा राजपूत समाज छात्रावास का लोकार्पण जोधपुर विधायक मनीषा पंवार की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली की शौर्य गाथा को पुन: कक्षाओं के पाठ्यक्रम में जोडऩे हेतु आश्वासन दिया। श्री अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोढ़ा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जोधपुर विधायक मनीषा पंवार ने हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह रावणा राजपूत छात्रावास के उद्घाटन, मूर्ति अनावरण एवं 102वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक मनीषा पंवार के सरदारपुरा 11वीं बी रोड़ स्थित विधायक कार्यालय में भी ऑनलाइन लाइव प्रसारण को देखा गया जिसमें रामसिंह आर्य, गणपतसिंह आर्य, विजेन्द्र सिंह सोलंकी, कुलदीप सिंह, रूपेश पंवार, जगदीश चन्द्र, एवं समाज बंधु उपस्थित रहें।