जेआईए के सचिव लोहिया को दी वर्चुअल श्रद्धांजलि
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधपुर इंडस्ट्रटीज एसोसिएशन के सचिव तथा उद्योगपति ओमप्रकाश लोहिया के निधन पर रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन व जोधपुर संस्कार के पदाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन के भरत कानूगो, सुनील तलवार, पुनीत राव, सुशील जीरावला, सचिव सौरभ राठी, राहुल सिंघवी, सोनू भार्गव, सुनील बाजारी, मयूर माहेश्वरी, प्रियेश भंडारी व अनिल बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने लोहिया को ऑनलाइन श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए कहा कि लोहिया का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था। उन्होने ही जोधपुर के रोटरी क्लब में ब्लड बैंक की स्थापना की थी। इसके माध्यम से अनेक सेवा कार्य किए। इसी प्रकार रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की अध्यक्ष मनीषा सांखला, सचिव राखी वर्मा, अंजली अरोडा, रचना कानूगो, प्रिति आहूजा, दीपा सिंह, अनुराधा जैन, निशा सांखला, नीता जैन, प्रिति आहूजा, शशि मोदी, मधु बिश्नोई, दीपा सिंह, अलका बेनीवाल, मनमीत बग्गा, एलोरा भंडारी, पूजा जैन व टोनिका सांखला ने लोहिया के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए कोरोना महामारी में अब तक असमय काल-कवलित हुए अन्य शहरवासियों के निधन पर दो मिनट का मौन रखा तथा भगवान से इस महामारी का अंत करने की प्रार्थना की।