रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा का नि:शुल्क वितरण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास के मार्गदर्शन और प्रेरणा से वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम व शहरवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए मदर वल्र्ड फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जोधपुर, पाली, जालोर, जैसलमेर, रोहित, बालोतरा, सिवाना, मेड़ता रोड, उदयपुर आदि स्थानों पर अब तक 2 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को दवा का वितरण किया जा चुका है। इसमें संस्था के डॉक्टर धीरेन्द्र नारद, विनय मेहरा, प्रियंका नरूका, किरण शारदा, प्रतीक चौहान, विजय भदाला, एलआर चौधरी तथा वरूण शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। इसी कड़ी में ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध दवाओं का श्री कृष्ण वृन्दावन विकास समिति सेक्टर 21 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत एवं पदाधिकारी गोपाल कुमावत, सरला माथुर, मुन्नी नागर, राजेश शर्मा, रोशनी नागर,अरुणा शेखावत, सूरज माथुर, जगदीश माथुर एवं अन्य सहयोगियों द्वारा 13 हजार लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button