शर्मा कारेल सेवा पूर्ण होने पर किया सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल कार्यालय में एसएसई/वक्र्स/जोधपुर किशोर प्रकाश शर्मा के 41 वर्ष की रेल सेवा पूर्ण हो जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास व मण्डल तथा शाखा पदाधिकारियों द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि किशोर प्रकाश ने रेलवे की सेवा पूर्ण ईमानदारी व कत्र्तव्य निष्ठा से की है साथ ही हमारे संगठन की प्रत्येक गतिविधियों में भी अपना योगदान दिया है। रेल से सेवानिवृत हो जाने पर किशोर प्रकाश शर्मा पूर्ण रूप से अपना समय संगठन की गतिविधियों को दे पाएंगे। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि किशोर प्रकाश शर्मा लगातार संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे है और साथ ही रेल के कार्यों के निष्पादन में इन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर द्वारा किया गया। सभा में सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, बजरंग सिंह राठौड़, अशोक सिंह मेडतिया, हेमन्त शर्मा सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।