जिले में सोमवार को 348 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 72 कोरोना पाॅजिटिव

सेवा भारती समाचार

पाली। जिले में सोमवार को 348 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 72 कोरोना से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। अब तक कुल 2824 कोरोना पाॅजिटिव में से 2223 लोग स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान जिले में 508 केस एक्टिव हैं। सोमवार को सुमेरपुर उपखण्ड में एक मरीज की मृत्युं हुई है। जिले में अब तक 33 व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि सोमवार को  72 पाॅजिटिव केस आएं है जिनमें पाली शहर में 17, पाली ग्रामीण में एक, उपखंड रोहट में 6,सोजत में 1,देसुरी में 2,रायपुर में 7 जैतारण में 20, सुमेरपुर में 6 एवं उपखण्ड क्षेत्र रानी में 12 सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। जिले में अब तक कुल 2283 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 508 एक्टिव केस हैं जिनमें से पाली शहर के 98, पाली ग्रामीण के 18, उपखण्ड़ रोहट के 34, सोजत के 61, देसूरी के 36, रायपुर के 31, जैतारण के 97, मारवाड़ जंक्शन के 14, बाली के 45, सुमेरपुर के 37 तथा उपखण्ड़ रानी के 37 कोरोना एक्टिव केस है। जिले में अब तक कुल 70 हजार 690 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 65 हजार 758 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। वर्तमान में  733 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 25, सोजत अस्पताल में 26 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 164 मरीज वर्तमान में भर्ती है एवं 235 पाॅजिटिव मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 29756 प्रवासियों के सैम्पल लिए गए है। जिसमें से 889 प्रवासी नागरिक पाॅजिटिव आए हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button