पुलिस पर पथराव, तीन बदमाश सहित पांच गिरफ्तार

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती नांदड़ी क्षेत्र में शनिवार रात को गश्त पर निकली पुलिस पर कुछ बदमाशों ने पथराव किया। इससे एक कांस्टेबल जख्मी हो गया वहीं पुलिस जीप के क ांच फूट गए। पुलिस ने देर रात बदमाशों का पता लगाकर तीन युवकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि थाने के एएसआई दुर्गाराम, कांस्टेबल राहुल आदि शनिवार रात में गश्त पर थे। तब नांदड़ी क्षेत्र में कुछ युवक सडक़ पर खड़े किसी वारदात को अंजाम देने के प्रयास में थे। युवक बिना मास्क खड़े थे। इन युवकों को एएसआई दुर्गाराम ने वहां खड़े होने की बात पर टोका तो वे उलझने लगे। बाद में भागते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पत्थर लगने से जीप का कांच फूट गया और कांस्टेबल राहुल को चोट लगी। थानाधिकारी ने बताया कि राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी जीप को नुकसान पहुंचाने सहित महामारी अध्यादेश में केस दर्ज किया। देर रात तक बदमाशों की पहचान कर नांदड़ी टेंपो स्टैंड के पास रहने वाले पंक ज उर्फ पृथ्वीराज पुत्र जगदीश भील, प्रकाश पुत्र रामूराम एवं रईस खां पुत्र सदीक खां को गिरफ्तार किया गया। वहीं दो अन्य सगे भाई सवाई सिंह पुत्र मानसिंह एवं मनीष को शांति भंग में हिरासत में लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button