मंडोर मंडी में कई लोगों की सैंपलिंग
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मंडोर मंडी खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के सचिव धर्मेंद्र भंडारी व उनकी टीम द्वारा जिला प्रशासन, सीएमएचओ व मंडी प्रशासन के सहयोग से मंडोर मंडी स्थित व्यापार संघ कार्यालय के बाहर कोविड-19 की जांच हेतु दूसरी बार कैंप लगवाया गया। शिविर में मंडी के व्यापारियों, मुनीमो, मजदूरों व आसपास के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।