इंडियन बैंक में भीषण आग: फर्नीचर व कं प्यूटर जलकर खाक

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। शहर के भदवासिया स्थित इंडियन बैंक शाखा में सुबह भीषण आग लग गई। बैँक मैनेजर ने आकनर ताला खोला तब तक आग पूरे बैंक का चपेट में ले चुकी थी। सूचना पर फायर की गाडिय़ां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग से बैँक का फर्नीचर , जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर आदि जलकर नष्ट हो गए। मगर लॉकर को समय पर सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल की दो गाडिय़ों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि भदवासिया स्थित इंडियन बंैंक शाखा में सुबह साढ़े दस बजे धुआं निकलते देख लोगों ने सूचना दी। इस पर नागौरी गेट से दो दमकलें लेकर फायरमैन शैलेंद्र सिंह, प्रवीणसिंह अनुबंधित दमकलकर्मी राहुल एवं उत्तम वहां पहुंचे। सूचना बैंक मैनेजर को भेजने के बाद वे भी वहां आ गए। तब बैंक का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया जा सका। आग की लपटें व धुआं से घुटे बैंक में कुछ नजर नहीं आ रहा था। दमकल कर्मियों ने पानी के बौंछारें डालकर आग पर कुछ क्षण बाद काबू पाया। आग से बैंक का पूरा फर्नीचर, कंप्यूटर सेट और वायरिंग जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का आरंभिक कारण एयरकंडिशनर में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। आग से लाखों का नुकसान हो गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button