हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस: अभियुक्तों का कोरोना टेस्ट, फिर लिया चार दिन की रिमाण्ड पर
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। मंडोर थाना इलाके के नयापुरा में 17 मई को हिस्ट्रीशीटर की गोली मार मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनकी रिमाण्ड अवधि चार चार दिन बढ़ा दी गई। इनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस ने इनसे हथियार बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरंभिक जांच में बताया गया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्टलें हनुमानगढ़ के टिब्बी से लाई गई है। खुद महिला का पति का एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में अभी जमानत पर है। इसका घटना में कोई रोल सामने नहीं आया है। वक्त घटना वह अपने गांव में ही था। सोमवार को मंडोर थानाधिकारी दिलिप कुमार खदाव ने बताया कि पांचों आरोपियों का पुलिस कोरोना टेस्ट भी करवाया। मामले के अनुसार हत्या के पांच आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। आज फिर कोर्ट में पेश कर चार चार दिन की रिमाण्ड ली गई है। हिस्ट्रीशीटर विकास पंवार की हत्या के आरोपियों में जूनकी ढाणी, रावर बिलाड़ा निवासी बुधाराम पुत्र कोजाराम विश्नोई, हत्या की साजिश रचने वाला बनाड़ थाना इलाके के जाजेली फोजदारान निवासी भभूताराम पुत्र भेंपाराम विश्नोई व रैकी करने वाले राइका बेरा, मगरा पूंजला निवासी विक्रम पुत्र मदनसिंह माली व गुरू राजाराम नगर, परिहार नगर के पीछे रहने वाले हेमसिंह पुत्र खेताराम माली तथा हत्या में हथियार देने वाले हनुमानगढ़ के टिब्बी निवासी पंकज पुत्र रामसिंह गिरफ्तार हुए थे। वहीं मंडोर पुलिस अब हत्या के बाकी आरोपी राजूराम, हनुमानराम व विकास की तलाश में जुटी है। सनद रहे कि हिस्ट्रीशीटर विकास पंवार पुत्र बीरमाराम विश्नोई तीन माह पहले एक शादीशुदा महिला निरमा को भगा लाया था। इसके बाद से वो मंडोर थाना इलाके के नयापुरा में एक किराए के मकान में रहने लगा था। इसी को लेकर निरमा के ससुराल व पीहर वाले विकास के जानी दुश्मन बनग गए थे। 17 मई की दोपहर को विकास सब्जी लेने सिल्वर ऑक गाडन के पास सरस्वती फू्र ट एंव सब्जी की दुकान पर सब्जी लेने गया था। तभी दो अलग-अलग बाइक पर, राजूराम, व विकास आए और हिस्ट्रीशीटर की दुकान के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।