एम्बुलेंस गाडियों को फ्री सर्विस दे रहे है किसान सर्विस सेन्टर
- गाडियों को पूर्णतया सैनेटाइजर कर सर्विस कर रहे है
- सरकारी गाइडलाईन कर रहे पूर्णतया पालन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। किसान सर्विस सेन्टर द्वारा जोधपुर में कोरोना महामारी के चलते एम्बूलेंस व सरकारी सेवा में लगी गाडियों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गाडियों को फ्री सेनेटाइजर कर फ्री हवा, पंचर, टायर चेंज की सर्विस उपलब्ध प्रदान कर रहे है।
किसान सर्विस सेन्टर के मगराज कच्छवाहा ने बताया कि पिछले कई दिनों कोरोना महामारी चलते एम्बुलेंस व सरकारी सेवा में लगी गाडिया व स्वयंसेवी संस्थाओं संचालित गडियों को पूर्णतया फ्री सर्विस उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने बताया कि सर्विस सेन्टर पर आने वाली गाडियों को फ्री हाईड्राकोलोराइड व सैनेटाइजर की सुविधा प्रदान कर रहे है। साथ ही टायर चेंज करना, हवा भरना, पंचर निकालना सहित कई सर्विस बिल्कुल फ्री उपलब्ध करवा रहे है। लॉकडाउन के बाद किसान टायर सर्विस सेन्टर एक बार फिर जनता की सेवा में हाजिर हो गया है। उन्होंने बताया कि किसान सर्विस सेन्टर राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना करते हुए कार्य कर रहा है। यहाँ आने वाले प्रत्येक ग्राहक को मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही सोशल डिस्टेसींग की पालना करना भी बहुत आवश्यक है। कच्छवाहा ने बताया कि जो गाड़ी यहां सर्विस के लिए आ रही है उसको सबसे पहले हाईड्राकोलोराइड का छिडक़ाव किया जा रहा है तथा पूर्णतया सैनेटाइजर किया जा रहा है। जोधपुर का पहला सर्विस सेन्टर है जहाँ पर सैनेटाइजर द्वारा कारों की सर्विस की जा रही है और राज्य सरकार की गाइड लाइन की पूर्ण पालना की जा रही है। मगराज कच्छवाहा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते देश की अर्थ व्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। इससे छोटे व्यवसायों व उद्योगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। वहीं इस संकट घड़ी से उभरने के लिए देश को अभी कई महिने लग जाएंगे। वहीं लॉकडाउन का असर छोटे व गरीब मजदूर परिवार को भुगतना पड़ रहा है। जिस कारण उनके के सामने रोटी-रोजी का संकट पैदा हो गया है। सरकार को चाहिए ऐसे छोटे व गरीब मजदूर परिवारों के लिए सहायता के लिए विशेष सहायता पैकेज की घोषणा कर सीधे उन्हें दी जानी चाहिए, ताकि वे अपना व अपने परिवार को भरण पोषण कर सके तथा अपने परिवार की आजीविका चला सके।