डॉ. मयंक और वर्षा ने सादगी से की शादी

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोविड-19 से जहां हर तरफ इस संक्रमण को लेकर भय का माहौल है वहीं दूसरी तरफ यह संक्रमण परिवार एवं समाज में कई तरह के बदलाव का वाहक भी बन रहा है। आए दिन ऐसे बदलाव अब देखे भी जा रहे है। ऐसे ही बदलाव की एक मिसाल रविवार को जोधपुर के सूरसागर में देखने को मिली जब अत्यंत ही सरल एवं सादगीपूर्ण तरीके से डॉ. मयंक त्रिपाठी एवं वर्षा पारीक कुछ लोगों के बीच परिणय सूत्र में बंध गए। जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसर को बिना दिखावे के सरल एवं सादगी से पूर्ण कर नवविवाहित जोड़े ने सम्पूर्ण परिवार, सगे-सम्बन्धी एवं समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
सोशल डिस्टेंसिंग का सम्मान करते हुए विवाह में वर-वधू पक्ष की तरफ से गिने-चुने पारिवारिक लोग सम्मिलित हुए जिनमें वधू पक्ष की तरफ से दादी अयोध्या देवी, पिता गोपाल पारीक, माता अनुसूया पारीक, बहिन मीनाक्षी पारीक, बहनोई जितेंद्र पारीक तथा वर पक्ष की तरफ से पिता महावीरप्रसाद त्रिपाठी, माता शकुंतला त्रिपाठी उपस्थित रहे। दूल्हा मयंक एवं दुल्हन वर्षा का पाणिग्रहण संस्कार पं. ओमदत्त शंकर महाराज ने करवाया। दुल्हन का भाई राहुल इस विवाह समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सगे-संबंधियों के सामने ब्रॉडकास्ट कर रहा था। दुल्हन के पिता गोपाल पारीक ने विवाह के अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कुछ राशि छात्रवृति के रूप में देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पारीक समाज जोधपुर की सामाजिक संस्थाओं  पारीक हितकारिणी महासभा जोधपुर, श्री नंदनवन पारीक समाज सेवा समिति जोधपुर, द युवा पारीक सोसाइटी जोधपुर, पारीक महिला परिषद, बनाड़ पारीक समाज समिति ने नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button