आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा चौपासनी मंडल के कार्यकर्ता झूमर पालीवाल, मधुबाला दवे व दिनेश गोयल द्वारा लगातार दो दिनों से 19 सेक्टर दशनाम भवन में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जा रहा है। साथ ही कोरोना रोग संबंधित जांच का भी आयोजन किया जा रहा है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि कोरोना रोग संबंधित जांच में मेडिकल टीम में डॉक्टर मुकेश प्रजापति, बरजू प्रजापति, राधे कृष्ण, राजेश गोयल एवं कोमल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेडिकल कैंप की व्यवस्था बीएलओ नरेंद्र शर्मा, धनराज खींची, झूमर पालीवाल द्वारा की जा रही है।