कोरोना से जंग में मैनपावर की कमी नहीं आने दी जाएगी -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

सेवा भारती समाचार 

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी नहीं आने दी जाएगी। नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के बाद इस कड़ी में सरकार ने सहायक रेडियोग्राफर के 1058 रिक्त पदोें पर शीघ्र भर्ती किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना के मामले में बेहद संवेदनशील है और हर पहलू पर तुरंत एक्शन लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना के शुरुआती दौर में नर्सिंगकर्मयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री ने न्यायिक प्रक्रिया में अटकी एएनएम-जीएनएम भर्ती का रास्ता साफ करवाया और करीब 9500 नर्सिंगकर्मियों को नियुक्तियां दे दी गई हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना के दौरान मैनपावर की कमी को देर करने के लिए 735 नए चिकित्सकों को जिलों में नियुक्ति दे दी गई है और 2000 नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों या पैरामेडिकल स्टाफ के अभाव को आमजन को कोई परेशानी ना हो।
 2हजार 580 लोग पॉजीटिव से नेगेटिव 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में 4 हजार 418 लोग कोरोना पॉजीटिव चिन्हित किए गए, इनमें से 225 अप्रवासी हैं। इनमें से 2 हजार 580 लोग पॉजीटिव से नेगेटिव हो चुके हैं और 2 हजार 346 लोगों को तो डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज तक 1 हजार 716 एक्टिव कोरोना पॉजीटिव केस हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button