नर्सेज दिवस पर नर्सिंग स्टाफ सम्मान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दविस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शहर के कोराना वारियर्स नर्सिग स्टाफ का स्वागत किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित ने बताया कि प्रपदेश अध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर मोर्चा की ओर से मंडल स्तर पर स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। इस कड़ी में महिला मोर्चा जिला महामंत्री कमलेश गोयल की ओर से साड़ी का दुपट्टा पहिना कर और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। मसूरिया मंडल उपाध्यक्ष उषा सोतवाल ने राठी अस्पताल में स्टाफ को मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। खांडाफलसा मंडल अध्यक्ष कविता कृष्णमूर्ति, महामंत्री अलका पुरोहित ने उपहार दिए। राइकाबाग मंडल अध्यक्ष कमला सेन, चौपासनी मंडल अध्यक्ष सोनिया कोहली व उपाध्यक्ष ने साफा पहना कर स्वागत किया। लाल सागर मंडल अध्यक्ष अमिता गहलोतने दुपट्टा पहनाकर और चॉकलेट देकर मुंह मीठा करवाया। लॉक डाउन के समय में नर्सेज की भूमिका और ेवा इस महामारी में बहुत ही सराहनीय और अग्रणी रही इसके लिये महिला मोर्चा ने इसका आभार जताया। भाजपा महिला के इस कार्यक्रम में रितेश जोशी, अभिषेक पुरोहित और सूरसागर युवा मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर का भी पूर्ण सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button