232 किराणा व्यापारियों को डोर टू डोर सप्लाई परमिट जारी

  • सेवा भारती समाचार

जोधपुर। वाणिज्य कर विभाग ने जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार शहर में डोर टू डोर सप्लाई के लिए किराणा दुकानों का चिन्हीकरण कर 232 किराणा व्यापारियों को परमिट जारी किए है। इनमें से सप्लाई चालू भी हो चुकी है। अपर आयुक्त (प्रशासन) नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इन 232 किराणा व्यापारियों द्वारा 468 वाहनों से सप्लाई की जायेगी। शीघ्र ही 275 से अधिक को परमिट दिए जाएंगे। इन व्यापारियों ने अतिरिक्त अन्य किराणा व्यापारियों द्वारा भी अपनी दुकाने प्रात: 8 बजे से 12 बजे के बीच खोल कर माल बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई कॉमर्स कम्पनियों का भी डोर टू डोर सप्लाई के लिए एमजोन, स्वीगी, जोमेटो, पीज्जा हट, डोमिनोज पीज्जा, डील शयर को भी 107 वाहनों की स्वीकृति दी है। व्यापारियो को व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ा गया है ताकि उनको आने वाली किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जोधपुर कफ्र्यू क्षेत्र में कार्यरत परमिटधारी 39 व्यापारियों को पुलिस पास जारी करवाये गए है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर व्यवस्था में वाणिज्यकर विभाग की 9 टीमें बनाकर 45 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button