शनि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ प्रसाद वितरण

सोजत। जोधपुरिया गेट के अंदर स्थित शनि मंदिर में शनिवार को सूर्यपुत्र शनिदेव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मिष्ठान एवं प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी एवं सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक मुरलीधर जोशी ने बताया कि शनिदेव के प्रसाद वितरण के लाभार्थी राजेश बोराणा (एसबीआई बैंकिंग एवं रेखा कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर) तथा मीनाक्षी मेहंदी के संचालक सुरेश बोराणा, सोजत रहे। वहीं घोसीवाड़ा निवासी सोनीजी की ओर से नौकती एवं मावे की मिठाई की व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त मांगीलाल (ब्यावर), सेवानिवृत्त नाहर सिंहजी (सोजत), प्रधानाचार्य महेंद्र मेहता, सहायक लेखाधिकारी प्रदीप मेहता, राजस्व निरीक्षक श्याम, दिनेश भाटी, भरत घांची, दिनेश निम्बोल, नारायण किराना वाले, सत्यनारायण जोशी, मिठालालजी, लादूराम, गणपतलाल शर्मा, विक्रम शर्मा, विक्की जोशी, प्रवीण टैक्सी एवं राकेश जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण
किया।