18 अक्टूबर को सोजत में होगा भव्य शक्ति पथ संचलन मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बैठक में तैयारियों पर हुआ मंथन

सोजत। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी जिला सोजत के तत्वावधान में आगामी 18 अक्टूबर को भव्य शक्ति पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोजत में बैठक आयोजित कर संचलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जोधपुर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शक्ति पथ संचलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्षा भावना वैष्णव, मातृशक्ति जिला संयोजिका संगीता तंवर, मातृशक्ति सत्संग जिला प्रमुख पिंटूदेवी चावला तथा दुर्गावाहिनी शक्ति साधना जिला प्रमुख रौनक चावला सहित 70 से अधिक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 18 अक्टूबर को प्रस्तावित शक्ति पथ संचलन को लेकर मार्ग व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं एवं अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button