भाजपा संगठन को बनाया जा रहा हाई-टेक, हर कार्यकर्ता के लिए DLP प्रशिक्षण अनिवार्य: कन्हैयालाल ओझा

सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक कार्यों का तेजी से डिजिटलीकरण कर रही है। पार्टी का लक्ष्य पूरे संगठन को पेपरलेस एवं हाई-टेक बनाना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, पंचनिष्ठाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि भाजपा अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित कर रही है। जिला एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण हो चुके हैं। अब बूथ एवं मंडल स्तर के विभिन्न मोर्चों में कार्यरत करीब सात लाख कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे संगठन तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त होगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, उदयपुर जिला सह-प्रभारी जुगल किशोर निकुम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, महामंत्री तरुण सोलंकी, उपाध्यक्ष दीपक पंवार, नरपत सिंह सोढ़ा, मंत्री राकेश देवड़ा, महेश सोनी, टोनू चौहान, जगदीश निकुम, राकेश खींची, राजेश चौधरी, धीरज नागोरा, सुखराम देवासी,, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत टांक, नारायण परिहार, नवीन शर्मा, नरपत सिंह राव, गौतम तंवर, राजेंद्र शर्मा, दिनेश बोराणा, सुरेश अग्रवाल, मदन भाई मोदी, कालूराम मेघवाल, भंवर सिंह राजपुरोहित सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button