डॉक्टरेट मानद उपाधि प्राप्त डॉ. वीणा गुप्ता का सोजत रोड चिकित्सालय में स्वागत
सोजत रोड। राजकीय चिकित्सालय, सोजत रोड में डॉक्टरेट मानद उपाधि प्राप्त होने पर डॉ. वीणा गुप्ता का वरिष्ठ नागरिक समिति, सोजत रोड की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने डॉ. गुप्ता का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया तथा उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अमित गहलोत, डॉ. नीतू कंवर, जय नारायण गहलोत तथा वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य वासुदेव सांखला, नाथू सिंह राठौड़, अशोक जागला, हरि सिंह भायल, नेमीचंद पावेचा, गिरधारी लाल गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल किशोर माथुर, इस्माइल खां तंवर, मोहनलाल वृंदावत, कुशाल सिंह, जुगपाल सिंह, शिवलाल, राहुल, रोहित, शांतिलाल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. वीणा गुप्ता को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की।