सोजत रोड अस्पताल में डॉक्टर डे पर मानद डॉक्टरेट प्राप्त डॉ. वीणा गुप्ता का हुआ सम्मान
सोजत। डॉक्टर डे के अवसर पर हाल ही में दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुईं डॉ. वीणा गुप्ता का सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अस्पताल स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया।
डॉ. वीणा गुप्ता ने कहा कि मानद डॉक्टरेट मिलने के बाद समाज की उनसे अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर करती रहेंगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर निर्मला कुमारी, स्नेहलता, पिंकी मेवाड़ा, भोती मीणा, कुलदीप अग्रावत, मोहनलाल वृंदावत सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने डॉ. वीणा गुप्ता का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सभी ने उनके सामाजिक योगदान एवं उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।